आंधी में गिरे लोहे के तार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

बदायूं में आंधी-बारिश के दौरान सड़क पर गिरे लोहे के तार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक काली चरन की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के संबंध में वीरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता ने खेतों में तार लगाने को हादसे की वजह बताया है।

आंधी में गिरे लोहे के तार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

बदायूं। आंधी-बारिश के दौरान सड़क पर गिरे लोहे के तार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के समय युवक अपने साथी के साथ गांव से अलापुर जा रहा था। आरोप है कि खेतों की सुरक्षा के लिए सड़क के आर-पार लोहे का तार लगाया गया था, जो आंधी में टूटकर गिर गया। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。

घटना का विवरण

मामला अलापुर थाना क्षेत्र के गांव ईमलिया नंगला के पास का है। गांव चितौरा के रहने वाले भगवानदास उर्फ नेक्सू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 मई शाम करीब साढ़े आठ बजे उनका बेटा काली चरन बाइक से गांव के हरपाल पुत्र द्वारका को साथ लेकर अलापुर की ओर जा रहा था। रास्ते में ईमलिया नंगला के पास अतरसिंह की जमीन पर बटाई पर खेती करने वाले वीरपाल पुत्र श्यामसुंदर ने खेतों में जानवरों को रोकने के लिए बांस के डंडों के सहारे सड़क के आर-पार लोहे का तार बांध रखा था। आंधी-तूफान के दौरान बांस और तार सड़क पर गिर गए थे।

आरोप और जांच

भगवानदास ने आरोप लगाया गया कि बाइक बेटे काली चरन की गर्दन अचानक लोहे के तार में फंस गई। तार से उसकी गर्दन कट गई। बाइक पर साथ बैठा हरपाल भी मामूली रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में कालीचरन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता भगवानदास ने खेतों के पास लापरवाही से तार लगाने को हादसे की वजह बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर वीरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

सामान्य प्रश्न

कौन सा युवक हादसे में मरा?
काली चरन बाइक सवार युवक की हादसे में मौत हो गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।