तबीयत बिगड़ने पर अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
कोतवाली क्षेत्र के बीधा नगला निवासी 50 वर्षीय गेदनलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम की मांग की है। गेदनलाल पैतृक गांव लक्ष्मपुर से लौटते समय अचानक बेहोश हो गए थे। उन्हें रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।

कोतवाली क्षेत्र के बीधा नगला निवासी 50 वर्षीय गेदनलाल पुत्र रामप्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। गेदनलाल अपने पैतृक गांव लक्ष्मपुर थाना सिरौली बरेली गए हुए थे। गांव से वापस पैदल लौटते समय वेदगुजिया-दौलतपुर सिरौली मार्ग पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही हरदासपुर चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचे और मुसियानगला के प्रधान धर्मेंद्र शर्मा को घटना की जानकारी दी।प्रधान
धर्मेंद्र शर्मा ने परिजनों को सूचना दी, जिस पर परिवार के लोग तत्काल रामनगर सीएचसी पहुंच गए। डाक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए गेदनलाल को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी गायत्री देवी और सात बच्चों आकाश, सीमा, रुआ, राजवती, अजय, बलराम और अभिषेक का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी बच्चे अविवाहित हैं। गेदनलाल कुछ समय पहले अपनी बुआ के गांव बीधा नगला में आकर बस गए थे, जबकि उनका पैतृक गांव लक्ष्मपुर है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


