Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsTragic Death of 3-Year-Old Boy Ravi after Falling into Tube Well in Bairamai
खेत पर खेलते समय पानी की कुंडी में गिरा मासूम, मौत

खेत पर खेलते समय पानी की कुंडी में गिरा मासूम, मौत

संक्षेप: Badaun News - खेत पर खेलते समय पानी की कुंडी में गिरा मासूम, मौतखेत पर खेलते समय पानी की कुंडी में गिरा मासूम, मौतखेत पर खेलते समय पानी की कुंडी में गिरा मासूम, मौत

Mon, 17 Nov 2025 01:10 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बिल्सी, संवाददाता। बड़े भाई के साथ खेत पर गया तीन साल के बच्चे की ट्यूबवेल की कुंडी में गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रविवार की शाम हुए हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। तहसील क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग में रहने वाले अतर सिंह का तीन वर्षीय पुत्र रवि अपने बड़े भाई सुनील के साथ रविवार शाम खेत पर गया था। सुनील व उसके पिता अतर सिंह खेत में पानी लाने के लिये ट्यूबवेल से नाली बना रहे थे। रवि ट्यूबवेल की कुंडी के समीप खेल रहा था। इसी दौरान पिता व पुत्र खेत में काम करने में व्यस्त हो गये।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी बीच खेलत खेलते रवि कुंडी में जा गिरा। इसी बीच सुनील की नजर कुंडी की ओर पड़ी तो उसका छोटा भाई रवि वहां नही दिखा। जिसके बाद सुनील ने पिता अतर सिंह को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद दोनों कुंडी के पास पहुंचे तो देखा रवि कुंडी में गिरा पड़ा है। उसे पानी से बाहर निकाला तो वह अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे आनन-फानन में बिल्सी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रवि को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।