बाइक की टक्कर में दूसरी बाइक से गिरी महिला की मौत
Mar 02, 2026 06:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
Badaun News - बिनावर में एक बाइक सवार दंपति को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में महिला गुड्डी की सिर के बल गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
बिनावर, संवाददाता। बाइक सवार दंपति को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला बाइक से सिर के बल सड़क पर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बिनावर थाना क्षेत्र के मौसमपुर मार्ग पर नादौलिया गांव के पास हादसा हुआ। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा पुरोहित गांव के रहने वाले उदयवीर सिंह अपनी पत्नी गुड्डी 50 वर्ष के साथ फतेहपुर थाना बिनावर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। गुड्डी अपनी मां से होली पर मिलने जा रही थीं। सोमवार को जैसे ही उनकी बाइक नादौलिया गांव के पास पहुंची, पीछे से आ रही दूसरी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गुड्डी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें घटपुरी सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। गुड्डी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और होली की खुशियां मातम में बदल गई हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मामले में थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरी बाइक की टक्कर से महिला गिर गई थीं, जिससे उनकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



