पानीपत में डंपर के नीचे दबने युवक की मौत
Badaun News - नूरनगर कौड़िया के 24 वर्षीय जितेंद्र की हरियाणा के पानीपत में डंपर के नीचे दबकर मौत हो गई। वह जेसीबी चलाता था और मिट्टी भराव का काम कर रहा था। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है। पत्नी पूजा और मां मालदेई का बुरा हाल है। पिता नन्हे तुरंत पानीपत के लिए रवाना हुए।

क्षेत्र के गांव नूरनगर कौड़िया निवासी एक युवक की हरियाणा के पानीपत में डंपर के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव नूरनगर कौड़िया निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र पुत्र नन्हे पानीपत में रहकर जेसीबी चलाता था। पानीपत में मिट्टी भराव का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक वह डंपर के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वहां मौजूद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। साथ काम करने वाले मजदूरों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोगों ने बताया कि जितेंद्र चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहा था।
मौत की खबर मिलते ही पत्नी पूजा बदहवास हो गई, जबकि मां मालदेई का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद पिता नन्हे तुरंत पानीपत के लिए रवाना हो गए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


