Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsTragic Accident Unknown Vehicle Kills Biker in Ughaiti
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

संक्षेप:

Badaun News - उघैती में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सुनील, जो पंजाब में पेंटर का काम करता था, दीपावली के मौके पर घर आया था। पुलिस ने शव को...

Oct 20, 2025 01:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

उघैती। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रियोनाई गांव के पास गांव लोथर निवासी सुनील 30 वर्ष पुत्र सोनपाल थाना क्षेत्र के ही गांव खितौरा की साप्ताहिक बाजार से खरीदारी करके वापस घर लौट रहा था। बाइक जैसे ही खितौरा गांव के भट्टे से आगे निकली, रियोनाई गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हादसे में युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक पंजाब में रहकर पेंटर का काम करता था, जो दीपावली के त्यौहार के मौके पर अपने घर आया था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।