Badaun News: धान की दवा लेकर लौट रहे व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत
Badaun News: बदायूं में एक किसान महेश चंद्र, जो दवाई लेकर घर लौट रहा था, एक अज्ञात वाहन द्वारा कुचला गया। हादसा दातागंज कोतवाली क्षेत्र के धरेली गांव में हुआ। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Badaun News: बदायूं, संवाददाता। धान की फसल में लगाने के लिए दवा लेकर बाजार से पैदल घर लौट रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों का कहना है कि टैंकर से टक्कर हुई है। हालांकि पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है।हादसा दातागंज कोतवाली के धरेली गांव के यात्री शेड के पास हुआ। कोतवाली क्षेत्र के उगनपुर धरेली गांव के रहने वाले महेश चंद्र 40 वर्ष पुत्र द्वारा प्रसाद भटौली बाजार से धान में लगाने के लिए दवाई लेकर अपने गांव लौट रहे थे।
यात्री साइड से वह पैदल घर जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ समय तक महेश चंद्र की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने फोटो शेयर किया तो पहचान हुई। परिजनों ने बताया कि वह दवा लेने भटौली गए थे।लोगों ने यह भी बताया कि टैंकर से हादसा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

