घायल बाइक सवार छात्र की इलाज के दौरान मौत
Badaun News - 19 जनवरी को बिल्सी में बाइक दौड़ाते समय एक इंटर के छात्र की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान सैफई मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया, क्योंकि वह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था।

बिल्सी, संवाददाता। 19 जनवरी को बाइक दौड़ाते समय दूसरी बाइक से हुई टक्कर में घायल हुए इंटर के छात्र की इलाज के दौरान सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के पास 19 जनवरी को हुए सड़क हादसे में इंटर के छात्र की जान चली गई। कोतवाली क्षेत्र के राहतबन बेहटा गांव निवासी 18 वर्षीय निर्दोष पुत्र राजेश कस्बे के एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह बाबा इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंचा, सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में निर्दोष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए शहर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में हालत में सुधार न होने पर परिजन घायल छात्र को सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। रविवार को जब निर्दोष का शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, निर्दोष तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




