पिकअप की टक्कर में बाइक सवार चाट विक्रेता की मौत

Mar 02, 2026 02:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

Badaun News - बिज़नौर-बदायूं हाइवे पर विधायक आशुतोष मौर्य के पेट्रोल पंप के पास तेज़ रफ्तार लोडर पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चाट विक्रेता मोनू की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पिकअप की टक्कर में बाइक सवार चाट विक्रेता की मौत

बिल्सी, संवाददाता। बिजनौर-बदायूं हाइवे पर रविवार की दोपहर विधायक आशुतोष मौर्य के पेट्रोल पंप के निकट तेज रफ्तार लोडर पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाट विक्रेता की मौत हो गई। हादसे म दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला संख्या एक निवासी मोनू 19 वर्ष पुत्र प्रेमपाल और लालाराम बाइक से गांव खैरी की ओर से अपने घर को लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पेट्रोल पंप के निकट पहुंची, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जमा हुए लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए राजकीय मेडीकल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार रास्ते में मोनू ने दम तोड़ दिया, जबकि लालाराम की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि मोनू तहसील गेट पर अपना चाट-पकौड़ी का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।