
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से नौ वर्षीय बच्ची की मौत
Badaun News - बदायूं में एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे बकरी चरा रही 9 वर्षीय सलोनी को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया।
बदायूं। तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे बकरी चरा रही नौ वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई, वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बिसौली सहसवान रोड पर उघैती थाना क्षेत्र के गांव गोदी नगला निवासी नेकपाल मौर्य की नौ वर्षीय पुत्री सलोनी सड़क किनारे अपनी बकरी चरा रही थी। इसी दौरान बिसौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसमें टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद बकरी चरा रही बालिका सहित बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सलोनी को मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से परिजनों को कोहराम मच गया। मृतका चार बहन भाई थे, जिसमें मृतका तीसरे नंबर की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




