कार सवार ने अलग अलग तीन बाइक में मारी टक्कर, तीन की मौत
Feb 15, 2026 06:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
Badaun News - बदायूं बिजनौर हाईवे पर रोशननगर गांव मोड़ के पास एक बड़ा हादसा हुआ। एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद तीन अलग-अलग बाइकों को टक्कर मारी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बहेड़ी, बरायमखेड़ा और करतोली गांव के युवक शामिल हैं।

बदायूं बिजनौर हाईवे पर रोशननगर गांव मोड़ के पास रविवार को बड़ा हादसा हो गया। बाइक में टक्कर मारकर भाग रहे कार सवार ने तीन बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बहेड़ी गांव के समीप बाइक सवार को टक्कर मारकर कार सवार भागा। इसके बाद तीन अलग-अलग बाइकों को टक्कर मारकर भागा निकला। हादसे में बरायमखेड़ा और करतोली गांव निवासी युवकों की मौत हो गई। बाद में लऊआ गांव निवासी एक बाइक सवार युवक ने भी दम तोड़ दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


