वाहन की टक्कर में पैदल जा रहे युवक की मौत

Mar 01, 2026 01:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - वजीरगंज में, किशनवीर नामक 30 वर्षीय मजदूर ई-रिक्शा से उतरकर घर लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर का शिकार हो गया। गंभीर रूप से घायल किशनवीर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया।

वाहन की टक्कर में पैदल जा रहे युवक की मौत

वजीरगंज/सैदपुर, संवाददाता। ई-रिक्शा से उतरकर पैदल घर लौट रहे मजदूर युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल को परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बरौर अमानुल्लाहपुर निवासी किशनवीर 30 पुत्र रोशन लाल कस्बा वजीरगंज में मजदूरी करते थे। वह रोज की तरह मजदूरी करके गांव मीरापुर से ई रिक्शा से आ रहे थे। ई रिक्शा से उतरने के बाद वे पैदल अपने घर शुक्रवार की शाम को वापस लौट रहे थे। तभी गांव के बाहर मुख्य सड़क पर सामने से तेज रफ्तार आ रहे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टक्कर मरने के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल किशनवीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।