बाइक-स्कूटी की टक्कर में महिला की मौत, चार लोग चोटिल
बदायूं। तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की टक्कर में बेटों के साथ लौट रही एक बाइक-स्कूटी की टक्कर में महिला की मौत, चार लोग चोटिलवक मामूली रूप से चोटिल हो ग
बदायूं। तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की टक्कर में बेटों के साथ लौट रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो बेटे और स्कूटी सवार दो युवक मामूली रूप से चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के पास बने कंजुआ अंडरपास के निकट हुआ। थाना क्षेत्र के तालीमनगर गांव निवासी केशव पुत्र हरपाल अपनी मां विद्या देवी 65 वर्ष और भाई राकेश के साथ रिश्तेदारी से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।
जैसे ही उनकी बाइक कंजुआ अंडरपास लिंक रोड पर पहुंची, तभी सामने से आ रही स्कूटी से टक्कर हो गई। स्कूटी पर कोट रसूला गांव निवासी हरविलास पुत्र जोगराज और तोताराम पुत्र चरण सिंह सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विद्या देवी बाइक से सड़क पर जा गिरीं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और विद्या देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक सवार केशव और राकेश के अलावा स्कूटी सवार हरविलास तथा तोताराम मामूली रूप से चोटिल हो गए। पुलिस ने विद्या देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर उमेद सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


