Badaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से छह वर्षीय मासूम की मौत

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: बदायूं में एक छह वर्षीय बच्चा तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मासूम का परिवार शोक में डूबा हुआ है।

Badaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से छह वर्षीय मासूम की मौत

Badaun News: बदायूं,संवाददाता दुकान से सामान लेकर घर लौट रहे छह वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। हादसे के बाद चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हादसे का स्थान

हादसा कादरचौक थाना क्षेत्र के बेहटा डम्बर नगर गांव में हुआ। गांव का रहने वाला मोहम्मद शहीद छह वर्ष पुत्र मोहम्मद खालिद बुधवार दोपहर गांव की दुकान से परचून का सामान लेकर पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव की सड़क से गुजर रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मासूम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण घायल बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार की स्थिति

पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मासूम की मां की करीब एक माह पहले बीमारी से मौत हो चुकी थी, जबकि उसके पिता मोहम्मद खालिद दिल्ली में मजदूरी करते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मासूम पांच भाइयों और दो बहनों में पांचवें नंबर का था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह हादसा कहाँ हुआ?
यह हादसा कादरचौक थाना क्षेत्र के बेहटा डम्बर नगर गांव में हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBadaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से छह वर्षीय मासूम की मौत