
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दूध विक्रेता की मौत
संक्षेप: Badaun News - बदायूं। बाजार कर घर वापस लौट रहे बाइक सवार दूध का काम करने वाले युवक कर घर वापस लौट रहे बाइक सवार दूध का काम करने वाले युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर स
बदायूं। बाजार कर घर वापस लौट रहे बाइक सवार दूध का काम करने वाले युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बाइक सवार की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा उसहैत थाना क्षेत्र के कटरा सहादतगंज–उसहैत रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। थाना क्षेत्र के गांव दुर्जन नगला के रहने वाले ध्यानपाल (36) पुत्र रूपराम जरूरी काम से उसहैत बाजार करने गए थे और बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व परिवार के लोग उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे ध्यानपाल के भाई हरवीर ने बताया कि उनका भाई दूध खरीदने का काम करते थे और खेती-बाड़ी भी संभालते थे। वह बाजार से लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। विपिन ने बताया कि ध्यानपाल अपने पांच भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनकी शादी हो चुकी है और चार छोटे बेटे हैं। उनकी मौत के बाद बच्चों के पालन-पोषण की चिंता परिवार को सता रही है। प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




