चारा काटते समय मशीन में फंसकर किसान की मौत
बदायूं/ दहगवां। एक किसान चारा मशीन की चपेट में आकर मौत के घाट उतर गया। यह हादसा सर्वेश, जो खेती किसानी करते थे, के साथ हुआ। घटना के बाद घर में रोना-पीटना शुरू हो गया और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बदायूं/ दहगवां। मवेशी के लिए चारा काटते समय एक किसान चारा मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि परिजनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे का स्थान
हादसा जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव बस्तुईयां का है। गांव के रहने वाले सर्वेश पुत्र प्रभु खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उन्होंने घर पर मवेशी भी पाल रखे थे। बुधवार सुबह वह मवेशी के लिए चारा काट रहे थे। चारा काटने की मशीन इंजन से चल रही थी और उस पर पटा चढ़ा हुआ था। इसी दौरान सर्वेश अचानक मशीन के पट्टे की चपेट में आ गए। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते और इंजन बंद करने का प्रयास करते, तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। हादसा चंद सेकेंड में इतना भयावह रूप ले गया कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।
परिवार का दुख
सर्वेश की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर जरीफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि मवेशियों के लिए चारा काटते समय यह हादसा हुआ है। प्रथम दृष्टा मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि सर्वेश मेहनतकश किसान थे और उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


