घर के बाहर खेल रहे मासूम की तालाब में डूबने से मौत
Badaun News - घर के बाहर खेल रहे मासूम की तालाब में डूबने से मौत घर के बाहर खेल रहे मासूम की तालाब में डूबने से मौत

बदायूं। घर के बाहर खेलते समय चार साल का मासूम अचानक तालाब में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीखपुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को जिला अस्पताल से अपने साथ घर ले गए, जिससे गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। मामला अलापुर थाना क्षेत्र के अल्लापुर गांव का है। यहां रहने वाले रोहतास का चार वर्षीय बेटा लक्की घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पास स्थित तालाब के किनारे पहुंच गया और अचानक संतुलन बिगड़ने से पानी में गिरकर डूब गया।
कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर तालाब की ओर गई तो लक्की को डूबता देख उनके होश उड़ गए। परिजन तुरंत तालाब में कूदे और किसी तरह बच्चे को बाहर निकालकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद लक्की को मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिला अस्पताल में बच्चे की मौत की पुष्टि होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल के बीच परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के ही लक्की के शव को अपने साथ घर ले गए। मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना की कोई सूचना नहीं दी गई है और न ही बच्चे की मौत को लेकर कोई तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




