
स्टेशन मोड़ से हटवाए रेहड़ी व ठेले, ई-रिक्शा के काटे चालान
Badaun News - ट्रैफिक पुलिस ने अढ़ौली फाटक और स्टेशन मोड़ पर खड़े अवैध रेहड़ी, ठेले और ई-रिक्शा को हटवाया। इस कार्रवाई से मार्ग चौड़ा हो गया और वाहन चालकों को राहत मिली। पुलिस ने बताया कि कई दिनों से इन स्थानों पर...
ट्रैफिक पुलिस के लिए जाम एक समस्या बन चुका है। ट्रैफिक पुलिस ने अढ़ौली फाटक और स्टेशन मोड़ पर खड़े रहने वाले रेहड़ी,ठेलों व ई-रिक्शा हटवा दिए हैं। वहीं, कुछ वाहनों के चालान काटे हैं। ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध वाहन चालकों व रेहड़ी, ठेले वालों में अफरातफरी मची रही। अढ़ौली फाटक और रेलवे स्टेशन मोड पर ई रिक्शा खड़े रहते हैं। वहीं फल व चाट पकौड़ी बेचने वाले रेहडी के ठेले भी खड़े रहते हैं। जिससे मार्ग संकरा होने के कारण अक्सर जाम लग जाता है। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़े रेहड़ी,ठेला व ई-रिक्शा को हटवा दिया।
रेहडी, ठेला और ई रिक्शा हटने से रोड भी काफी चौड़ा दिखाई देने लगा है जो अब तक अतिक्रमण की चपेट में था। इससे वाहन चालकों को काफी राहत मिली है। टीआई लेखराज ने बताया कि कई दिन से उनके पास शिकायत आ रही थी कि अढ़ौली फाटक के पास मोड़ पर रेहडी ठेले वालों का कब्जा है। जिससे इधर से निकलने में लोगों को दिक्कत होती है। यही हाल स्टेशन रोड मोड़ का भी था। मौके पर पहुंच कर रोड को साफ करा दिया गया और ई रिक्शा,रेहडी ठेले वालों को रोड से दूर खड़े रहने की हिदायत दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




