बाजार में घुसे ई-रिक्शा-आटो से लगा भीषण जाम

Mar 02, 2026 02:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - बदायूं में होलिका पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन ने नो एंट्री व्यवस्था लागू की, लेकिन पुलिस की सुस्ती के कारण बाजार में वाहन घूमते रहे। इससे जाम की स्थिति बनी रही, और राहगीर परेशान रहे। साप्ताहिक बाजार और ई-रिक्शा के कारण शहर के कई मार्गों पर जाम लग गया, जबकि ट्रैफिक पुलिस निष्क्रिय रही।

बाजार में घुसे ई-रिक्शा-आटो से लगा भीषण जाम

बदायूं, संवाददाता। होलिका पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट जरूर है और बाजार इलाके में नो एंट्री व्यवस्था लागू कर दी है। मगर पुलिस की सुस्ती के चलते फिर भी बाजार में वाहन घूम रहे हैं और जाम के हालात बन रहे हैं। बाजार में फिर भी जाम लग रहा है और दिनभर राहगीर परेशान रहे हैं। त्योहारी सीजन में भी पुलिस सख्ती से नो एंट्री व्यवस्था लागू नहीं कर पा रही है। इसीलिए लोग परेशान हैं। रविवार को शहर का बाजार जाम से जूझता रहा है। एक तो साप्ताहिक बाजार की वजह से गांधी ग्राउंड इलाका जाम में फंसा रहा है।

ऊपर से शहर में हर मार्ग पर ई-रिक्शा व आटो जाम लगाते रहे। शहर में पुलिस की ओर से नो एंट्री व्यवस्था लागू है लेकिन फिर भी पुलिस वाहनों को नहीं रोक पा रही है। शहर के घंटाघर से छह सड़का-गांधी ग्राउंड मार्ग, मथुरिया द्वार से गोपीचौक-लावेला चौक, टिकटगंज से बड़ा बाजार, खैराती चौक, गोपी चौक तक जाम, मढ़ई चौक से हलवाई चौक होते हुए सुभाष चौक तक जाम ही जाम दिखा है। बाजार में बैरियर से बचकर गलियों से होते हुए ई-रिक्शा बाजार में घुसते रहे और जाम लगाते रहे हैं। इससे राहगीर परेशान रहे हैं वहीं ट्रैफिक पुलिस कर्मी साइड में बैठै रहे। जिससे लोग काफी परेशान रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।