Badaun News: गंगा स्नान को लेकर रूट डायवर्जन लागू, बदली यातायात व्यवस्था
Badaun News: कछला और अटैना घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर व्यवस्था बदलीकछला और अटैना घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर व्यवस्था बदली अलीगढ़-मथुरा जाने वाले व

Badaun News: बदायूं। श्रावण पूर्णिमा और गंगा स्नान पर्व पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस ने जिले में रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। कछला और अटैना घाट पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए 27 अगस्त रात आठ बजे से 28 अगस्त रात आठ बजे तक वाहनों के आवागमन में बदलाव किया गया है। श्रद्धालुओं के वाहनों को डायवर्जन से बाहर रखा गया है। बदायूं से हाथरस, अलीगढ़, मथुरा और राजस्थान की ओर जाने वाले हल्के, मध्यम व भारी वाहन उझानी बाईपास, मुजरिया, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर और बबराला होते हुए अलीगढ़ की ओर जाएंगे। बदायूं से कासगंज, एटा और आगरा जाने वाले वाहन नौशेरा तिराहा, कादरचौक और गंजडुंडवारा होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
मुजरिया चौराहे से कछला होकर कासगंज जाने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सहसवान के कछला रोड से भी कछला होकर कासगंज की ओर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए नौशेरा तिराहा, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा, उझानी बड़ा बाईपास, मुजरिया चौराहा और कछला रोड पर पुलिस बल तैनात रहेगा।डायवर्जन व्यवस्था 27 अगस्त रात आठ बजे से 28 अगस्त रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगी। कछला और अटैना घाट पर गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को इस व्यवस्था से बाहर रखा गया है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्ग और पार्किंग स्थल का इस्तेमाल करने की अपील की है। पर्व के दौरान घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने के लिए वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से गुजारा जाएगा। यातायात पुलिस के साथ संबंधित थानों की पुलिस प्रमुख डायवर्जन स्थलों पर तैनात रहेगी। पुलिस ने लोगों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।


