हाईवे पर खाटू श्याम मंदिर मार्ग पर रूट आज डायवर्जन

Feb 27, 2026 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

Badaun News - बदायूं में 27 फरवरी को होली रंग एकादशी के अवसर पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था सुबह चार बजे से भीड़ समाप्ति तक लागू रहेगी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील की है।

हाईवे पर खाटू श्याम मंदिर मार्ग पर रूट आज डायवर्जन

बदायूं, संवाददाता। 27 फरवरी को होली रंग एकादशी के अवसर पर मंदिर मार्ग पर भीड़ को देखते हुए भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था सुबह चार बजे से भीड़ समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील की है। होली रंग एकादशी पर उझानी रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने 27 फरवरी को सुबह चार बजे से विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। कासगंज, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर और दिल्ली से आने वाले तथा फर्रूखाबाद, शाहजहांपुर और बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन बितरोई मोड़ से मुजरिया, बिल्सी और आरटीओ ऑफिस बिल्सी मोड़ होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

निर्धारित मार्गों का पालन अनिवार्य रहेगा। इसी तरह फर्रूखाबाद, शाहजहांपुर और बरेली से आने वाले तथा आगरा, मथुरा, कासगंज और बुलंदशहर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को एआरटीओ ऑफिस बिल्सी मोड़ से बिल्सी और मुजरिया मार्ग से होकर गुजरना होगा। यह डायवर्जन 27 फरवरी को सुबह चार बजे से भीड़ समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।