Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsTraffic Diversion and Road Safety Measures in Badaun Bypass Amid Ongoing NHAI Expansion
आरटीओ ने बाईपास पर देखे संभावित दुघर्टना स्थल

आरटीओ ने बाईपास पर देखे संभावित दुघर्टना स्थल

संक्षेप:

Badaun News - बदायूं बाईपास पर एनएचएआई द्वारा चौड़ीकरण कार्य जारी है, जिसके कारण ट्रैफिक वन-वे हो गया है। बरेली से कासगंज की ओर जाने वाली लेन बंद है, जिससे दूसरी लेन पर ट्रैफिक लोड बढ़ गया है। आरटीओ ने संभावित दुघर्टना स्थलों का निरीक्षण किया और सुरक्षात्मक कार्य कराने की सलाह दी।

Wed, 5 Nov 2025 01:16 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं, संवाददाता। एनएचएआई द्वारा फेज-थ्री के तहत बदायूं बाईपास पर चौड़ीकरण कार्य जारी है। इसके चलते बाईपास पर ट्रैफिक वन-वे है। बरेली से कासगंज की ओर जाने वाली लेन बंद है, इसी लेन पर काम चल रहा है। एक लेन बंद होने से दूसरी लेन पर ट्रैफिक लोड बढ़ गया है। आरटीओ अंबरीश कुमार ने मंगलवार को एनएचएआई के इंजीनियर अंकुर कुमार के साथ बाईपास पर संभावित दुघर्टना स्थलों का निरीक्षण किया। आरटीओ ने एनएचएआई के अधिकारियों से कहा है कि इन स्थानों पर जहां जरूरत है वहां सुरक्षात्मक कार्य पहले करायें। बाईपास पर शाम को छह बजे से लेकर रात दस, 11 बजे तक ट्रैफिक लोड अधिक रहता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साहलग सीजन के चलते भी ट्रैफिक बढ़ा है। आगरा, कासगंज, फर्रूखाबाद, दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक भी इधर से होकर निकलता है, वहीं सर्दी के चलते दिन छोटा हो रहा है, जिसके चलते हर किसी को गन्तव्य तक पहुंचने की जल्दी होती, ऐसे में बाईपास पर रोड सेफ्टी का विशेष ध्यान रखा जाये, जिससे कि सड़क दुघर्टना न हो। आरटीओ ने आसरा आवास के समीप बाईपास किनारे पंचर की दुकान लगाये व्यक्ति से हटाने को कहा, न हटाने पर एफआईआर कराने की चेतवानी दी। आरटीओ ने बताया कि सवा आठ किलोमीटर लंबे बाईपास पर एक आसरा आवास के सामने से छोटी ज्यारत को जाने वाले रोड पर ब्लैक स्पॉट है। पटेल चौक, बदायूं बरेली मोड़, नौसेरा तीन संभावित दुघर्टना क्षेत्र हैं। आरटीओ ने कहा कि इन स्थानों पर विशेष ध्यान रखा जाये। झाड़ियां साफ करायी जायें। बरसात के कटी मिट्टी डलवायी जाये। ट्रैफिक-वन-वे के दौरान रात्रि में एनएचएआई अपने कर्मियों को लगाकर ट्रैफिक पास कराने में मदद करें। गन्ने की सीजन है, ऐसे में अब इधर से गन्ने की ट्रालियां चीनी मिल को निकलेंगी।