होली पर ट्रैफिक सिस्टम लागू, बाजार में नहीं जाएंगे वाहन
Badaun News - बदायूं में होली के पर्व के मद्देनजर बाजार में भीड़ बढ़ने पर प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को सख्ती से लागू किया है। पुलिस और होमगार्ड की तैनाती के साथ 14 स्थानों पर वैरियर लगाए गए हैं। वाहनों की आवाजाही पर रोक से राहगीरों को राहत मिली है और बाजार में जाम की समस्या से निजात मिली है।

बदायूं, संवाददाता। होली का पर्व करीब है और बाजार गुलजार हो चुका है। बाजार में भीड़ काफी बढ़ चुकी है। ऐसे में जाम जैसी समस्या न बने। इसके लिए प्रशासन की ओर से कम कस ली गई है। पुलिस विभाग ने ट्रैफिक सिस्टम को लागू कर दिया है। जिसके बाद बाजार में वाहनों के जाने पर रोक लगा दी गई है। जिससे राहगीरों को राहत मिली है और बाजार में जाम नहीं लग रहा है। इसके लिए हर प्वाइंट पर पुलिस कर्मी व पीआरडी कर्मी के साथ होमगार्ड को भी लगाया है। गुरुवार से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था होली के त्योहार को लेकर बदली-बदली नजर आई है।
खासकर बाजार इलाके में सर्तकता बरती गई वहीं बाजार इलाके में वैरियर लगा दिये गये हैं। बाजार इलाकों में प्रमुख स्थानों पर 14 जगह वैरियर लगाकर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया है। गुरुवार से ही बाजार इलाकों में ई-रिक्शा, आटो, चार पहिया, निजी वाहन आदि को रोक दिया गया। प्वाइंटों पर उतरने के बाद लोगों को बाजार तक पैदल या फिर दो पहिया वाहनों से जाना पड़ा है। बाकी बड़े वाहनों पर आने पर रोक लगा दी है। जिससे बाजार इलाके में भीड़ तो दिखी है लेकिन वाहनों पर रोक लगने के बाद जाम से राहत मिली है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



