अतिक्रमण और ई-रिक्शा का कब्जा, अस्पताल गेट पर फंसती एंबुलेंस
Badaun News - 09 बीडीएन 02--जिला पुरुष अस्पताल के गेट को घेरकर खड़े ई रिक्शा, लगा जाम।अतिक्रमण और ई-रिक्शा का कब्जा, अस्पताल गेट पर फंसती एंबुलेंसअतिक्रमण और ई-रिक्

बदायूं। शहर भर में अतिक्रमण हावी है और जनता झेलती रहती है लेकिन जिला अस्पताल व महिला अस्पताल के बाहर अतिक्रमण को मरीज नहीं झेल पा रहे हैं। ई-रिक्शा व अतिक्रमण की वजह से दिनभर जाम लगता रहता है जिससे एंबुलेंस भी फंस जाती हैं। जिससे गंभीर मरीजों को दिक्कत बहुत हो रही है मगर जिला और पुलिस प्रशासन गंभीर नहीं हैं। यही हालात रहे तो किसी दिन मरीज जाम में फंसी एबुलेंस में ही दम तोड़ देंगें। जिला पुरुष अस्पताल के गेट पर दोनों साइड अतिक्रमण है। चाय वाले, खोखा एवं ठेला-खोमचा वालों ने सड़क तक कब्जा कर लिया है।
इसके अलावा दिनभर गेट को ई-रिक्शा घेरे रहते हैं। जिससे अस्पताल के बाहर पूरे मार्ग पर दिनभर जाम लगा रहता है। इसका कारण ई-रिक्शा हैं, दर्जनों की संख्या में ई-रिक्शा के गेट को घेरे रहते हैं। जिसकी वजह से पैदल चलने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। मरीजों को ओपीडी और इमरजेंसी तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है। मगर ई-रिक्शा पर न तो जिला अस्पताल प्रशासन हटवाता है नहीं आंबेड़कर पार्क पर खड़े ट्रैफिक पुलिस कर्मी कभी हटवाने की कोशिश करते हैं। इस समस्या के हल के लिए अतिक्रमण हटवाना चाहिए और ई-रिक्शा को वहां से हटाना होगा। प्राइवेट एंबुलेंस ने भी कर लिया अतिक्रमण जिला पुरुष अस्पताल के बाहर प्राइवेट एंबुलेंस का जमावाड़ा है। प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों ने कब्जा कर लिया है और सड़क पर अतिक्रमण कर झोपड़ियां डाल दी हैं। जिससे सड़कों तक अतिक्रमण है। इसकी वजह से जाम की स्थिति दिनभर बनती रहती है। इन एंबुलेंस पर न तो प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई की गई नहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। गार्ड नहीं रहते सक्रिय जिला पुरुष अस्पताल में व्यवस्था बनाने के लिए आर्मी से सेवानिवृत्त सुरक्षा कर्मी शासन ने तैनात किये हैं। यह सुरक्षा गार्ड दिनभर इमरजेंसी के बाहर रहते हैं जबकि मंदिर के सामने से लेकर ओपीडी के बाहर परिसर में आड़े-तिरछे वाहन खड़े रहते हैं। जिससे एबुलेंस भी जाम में फंस जाती हैं। मरीजों को दिक्कत होती है लेकिन सुरक्षा कर्मियों को कोई चिंता नहीं है। सुरक्षा कर्मी जिला अस्पताल गेट पर ई-रिक्शा का जमावाड़ा भी नहीं हटवाते हैं। --- जिला अस्पताल के गेट पर अगर ई-रिक्शा जाम लगाते हैं तो गार्ड लगाकर उनको तो हटवा दिया जायेगा बाकी अतिक्रमण हटवाना प्रशासन का कार्य है। अतिक्रमण अस्पताल के बाहर हटवाने के लिए नगर पालिका और प्रशासन को पत्राचार कर दिया जायेगा। डॉ. अमित वार्ष्णेय, सीएमएस जिला पुरुष अस्पताल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



