त्योहार पर नहीं रूक सके ई-रिक्शा, बाजार में लगा जाम

Mar 04, 2026 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - होली के दिन ट्रैफिक पुलिस की नो एंट्री व्यवस्था में ई-रिक्शा और ऑटो ने समस्या पैदा कर दी। इससे बाजार में जाम लगा रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खरीदारी के लिए भीड़ भरी रही, जिससे व्यापार भी प्रभावित हुआ। ट्रैफिक कर्मी वाहनों को नियंत्रित नहीं कर सके।

त्योहार पर नहीं रूक सके ई-रिक्शा, बाजार में लगा जाम

होली पर ट्रैफिक पुलिस की नो एंट्री व्यवस्था में ई-रिक्शा व आटो ने सेंध लगा दी। जिसकी वजह से बाजार में लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ी है। राहगीरों को परेशानी हुई है तो वहीं जाम से व्यापार भी प्रभावित हुई है। चौराहों पर लगे ट्रैफिक कर्मी वाहनों को नहीं रोक सके। जिससे दिनभर लोग समस्या से जूझते रहे हैं। मंगलवार को होली के अवसर पर अंतिम दिन बाजार में जमकर खरीदारी हुई। होली को लेकर खरीददारी के लिए बाजार में सुबह से ही भीड़ टूट पड़ी जो देररात तक रही है। बाजार में जमकर खरीददारी होती रही। लोग पैदल एवं वाहनों से पहुंचे तो वैसे ही बाजार के मार्ग सिकुड़ गए।

बाजार में ऊपर से ई-रिक्शा बार-बार आ रहे थे और कभी-कभी आटो एवं निजी चार पहिया वाहन आ रहे थे। जिससे बाजार में दिनभर जाम लगता रहा है। जिससे लोग परेशान रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।