Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsTractor Stunt Video Goes Viral Youth Apologizes and Police Investigate
ट्रैक्टर स्टंट वीडियो वायरल, युवक ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी

ट्रैक्टर स्टंट वीडियो वायरल, युवक ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी

संक्षेप:

Badaun News - फैजगंज बेहटा क्षेत्र में ट्रैक्टर स्टंट वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंपफैजगंज बेहटा क्षेत्र में ट्रैक्टर स्टंट वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंपफैजगंज ब

Jan 29, 2026 02:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

फैजगंज। ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट कर रील बनाने वाले युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांगी है। युवक का कहना है कि पुराना वीडियो अब वायरल किया जा रहा है, वह आगे ऐसे वीडियो नहीं बनाएगा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर इलाके का है, जहां ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट कर रील बनाने वाले युवक बॉबी के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में युवक ट्रैक्टर से स्टंटबाजी करता नजर आ रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में वह हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई देता है। माफी वाले वीडियो में बॉबी का कहना है कि स्टंट का वीडियो उसने पहले बनाया था, जिसे अब कुछ लोग दोबारा वायरल कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसने कहा कि वह ऐसे वीडियो अब आगे नहीं बनाएगा और यदि किसी को इससे परेशानी या खतरा हुआ हो तो वह उसके लिए क्षमाप्रार्थी है। बताया कि इससे पहले बॉबी का एक बयान वाला वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें उसने 26 जनवरी को ट्रैक्टर से स्टंट कर वीडियो बनाने की बात कही थी और लोगों से ज्यादा से ज्यादा समर्थन की अपील की थी। इन दोनों वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री की जांच की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि स्टंट कहां और कब किया।