भारत के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर स्वराज का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया...
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर स्वराज का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एवं ब्रज प्रांत बौद्धिक प्रमुख देवराज ने भारत के गौरवशाली इतिहास के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आचार्य रविकांत ने कहा कि हमने कितने संघर्षों के बाद आजादी पाई है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं लेकिन हमें उन संघर्षों को भूलना नहीं चाहिये। मुख्य वक्ता देवराज ने कहा कि वर्तमान में देश के अंदर आध्यात्मिक चेतना एवं सामाजिक उत्थान के साथ-साथ भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने का कार्य किस प्रकार से चल रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अहम भूमिका के बारे में बताया। इस मौके पर प्रेम शंकर पाठक, नगर संघचालक प्रमुख प्रदीप रस्तोगी, आनंद महाराज, हरगोविंद पाठक, चंद्र सक्सेना, प्रेम प्रकाश, राजेश गुप्ता, महेंद्र सिंह, राजेश राणा, रविप्रकाश गोपाल, नीरज शर्मा, दुर्गेश वार्ष्णेय, ओमकृष्ण सागर मौजूद थे।
