Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsThree Teen Girls Mysteriously Missing in Ujhani Police Launch Search
घर से तीन किशोरियां रहस्यमय ढंग से लापता, गुमशुदगी दर्ज

घर से तीन किशोरियां रहस्यमय ढंग से लापता, गुमशुदगी दर्ज

संक्षेप:

Badaun News - घर से निकलीं तीन किशोरियां रहस्यमय ढंग से लापता,गुमशुदगी दर्ज घर से निकलीं तीन किशोरियां रहस्यमय ढंग से लापता,गुमशुदगी दर्ज घर से निकलीं तीन किशोरिया

Jan 13, 2026 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

उझानी। घर से उपले पाथने और खेत पर जाने की बात कहकर निकलीं तीन किशोरियां शाम के समय रहस्यमय हालात में लापता हो गईं। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आसपास के खेतों और गांव में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है। उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से तीन किशोरियों के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामले में गुमशुदगी दर्ज की गई है। गांव की रहने वाली दो चचेरी तहेरी बहनें अपनी हमउम्र एक सहेली के साथ शाम के समय खेतों पर जाने की बात कहकर घर से निकली थीं।

परिजनों ने बताया कि किशोरियां रोज़मर्रा की तरह घर से निकली थीं, इसलिए किसी को कोई आशंका नहीं हुई। लेकिन देर शाम तक जब तीनों घर वापस नहीं लौटीं तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिजन आसपास के खेतों, रास्तों और गांव में उनकी तलाश में निकल पड़े। रात गहराने तक खोजबीन जारी रही, लेकिन किशोरियों का कोई सुराग नहीं लग सका, जिससे परिजन और ग्रामीण परेशान हो उठे। दो किशोरियों की उम्र 16 और एक की उम्र 17 वर्ष बताई जा रही हैै। काफी प्रयासों के बावजूद किशोरियों का पता न चलने पर परिजन थक-हारकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और तलाश शुरू कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज की गई। किशोरियों की तलाश के लिए संभावित रास्तों और आसपास के इलाकों में छानबीन की जा रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे है, ताकि कोई सुराग मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;