Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsThree Poachers Arrested in Badaun with 16 Illegal Birds
गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़ के तीन शिकारी पुलिस ने दबोचे

गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़ के तीन शिकारी पुलिस ने दबोचे

संक्षेप:

Badaun News - पक्षियों के शिकार करने ले जाने वाले शिकारी पुलिस की अभिरक्षा में।-पक्षियों के शिकार करने ले जाने वाले शिकारी पुलिस की अभिरक्षा में।

Nov 20, 2025 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। पुलिस ने मंडी समिति के पास तीन शिकारियों को पकड़ लिया। जिनके पास से 16 शिकार किए हुये पक्षी बरामद किए हैं, शिकारियों ने पंख नोंचने के बाद थैले में रखे थे। जिन्हें भोजन बनाने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने यह कार्रवाई पशु प्रेमी की शिकायत पर की है। पशु प्रेमी दीपेश दिवाकर मंगलवार रात मंडी समिति के सामने से गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि कुछ लोग आपस में झगड़ रहे हैं। यह देख वह वहां रुक गये। जब आगे बढ़कर जानकारी जुटाई तो पता चला कि एक थैले को लेकर आपस में झगड़ा हो रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जब वहां पर भीड़ एकत्र हो गयी तो पशु प्रेमी ने थैला अपने हाथ में ले लिया और जब उसे पलटा तो उस थैले में से शिकार किए गये पक्षी निकले। यह देख सभी दंग रह गये। दीपेश ने इसकी सूचना तुंरत 112 पर कॉल कर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गयी और तीनों आरोपियों को पकड़कर सिविल लाइंस थाने ले आई। दीपेश ने वन विभाग से वन दरोगा अशोक कुमार को बुला लिया। वन दरोगा ने जब थैले से बरामद पक्षियों की गिनती की तो उनकी संख्या 16 निकली। जिनमें 10 कौआ, दो नीलकंठ, चार बगुला थे। चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज वन दरोगा अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पकड़े गये तीनों शिकारी समेत चार लोगों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम की संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। पकड़े गये शिकारियों में गाजियाबाद के थाना दानशाही के गांव बझेड़ा निवासी विकास, गौतमबुद्धनगर जिले के गांव छलौन निवासी विक्रम, हापुड़ जिले के गांव हैदरनगर नागौल निवासी अम्मू शामिल हैं। बताया जाता है कि इन शिकारियों के साथ एक महिला भी थी, जो भाग गई। पुलिस उस महिला की भी तलाश कर रही है। गाजियाबाद, हापुड़ के हैं शिकारी वन दरोगा अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गये शिकारी गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़ के रहने वाले हैं। ये जिले में ही खानाबदोश की तरह रहते हैं। ये पक्षियों का शिकार कर उनका भोजन बनाते थे। तीनों शिकारी नशे में थे, मांस खाने के लिये पक्षियों के बटवारे के दौरान विवाद हुआ, जो विवाद के बीच पकड़ में आ गये। तीन शिकारियों को पकड़ा है, इनके पास से एक झोला में 16 शिकार किये पक्षी बरामद हुये हैं। पक्षियों में नीलकंठ, कौआ, बगुला शामिल हैं। तीनों शिकारियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है। अशोक कुमार, वन दरोगा