दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बदायूंसेठा डांडी में शुक्रवार को लाभारी मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में पिंकू, बदन सिंह और श्याम पाल शामिल हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

थाना क्षेत्र के सेठा डांडी स्थित लाभारी मोड़ पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में उसावां थाना क्षेत्र के गांव सोंधामई निवासी पिंकू तथा हजरतपुर थाना क्षेत्र के कुंडरा मजरा गांव निवासी बदन सिंह और श्याम पाल घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
ये भी पढ़ें:दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल
ये भी पढ़ें:हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर, तीन युवक घायल
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


