करियाबैन में योग-यज्ञ व वैदिक सत्संग शुरू

Mar 12, 2026 02:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - -क्षेत्र के करियावैन गांव में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में योग सिखाते आचार्य। ग-यज्ञ एवं वैदिक सत्संग का उत्साहपूर्वक शुभारंभ हुआ। हरियाणा के आर

करियाबैन में योग-यज्ञ व वैदिक सत्संग शुरू

दहगवां। क्षेत्र के गांव करियावैन में तीन दिवसीय योग-यज्ञ एवं वैदिक सत्संग का उत्साहपूर्वक शुभारंभ हुआ। हरियाणा के आर्य वंश गुरुकुल के संचालक स्वामी संकल्प देव ने प्रथम दिन ग्रामीणों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने स्वस्थ जीवन के मंत्र देते हुए सनातन धर्म और गुरुकुल परंपरा को सशक्त बनाने एवंबच्चों को गुरुकुल भेजने और नए गुरुकुलों की स्थापना के लिए समाज को प्रेरित किया। आयोजक व भारतीय शिक्षा बोर्ड के असिस्टेंट मैनेजर योगाचार्य हरेन्द्र सिंह आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। बुधवार को कार्यक्रम में विदुषी अंजली आर्य, आचार्य संजीव रूप व आचार्य सुनील शास्त्री भी सम्मिलित हुए। इस मौके पर भाजपा नेता मयंक गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, पप्पू, योगेंद्र गुप्ता, अमित, जसवीर राणा, सौरव, भोले, सुरेंद्र सिंह, अखिलेश और जगदीश आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।