Badaun News: धमकी भरा मेल आने के बाद उड़ गई थी पुलिस की नींद

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: धमकी भरा मेल आने के बाद उड़ गई थी पुलिस की नींदधमकी भरा मेल आने के बाद उड़ गई थी पुलिस की नींदधमकी भरा मेल आने के बाद उड़ गई थी पुलिस की नींदधमकी भरा

Badaun News: धमकी भरा मेल आने के बाद उड़ गई थी पुलिस की नींद

Badaun News: बदायूं, संवाददाता। न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली तो पुलिस प्रशासन की नींद उड़ गई। पुलिस के साथ ही सभी खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गईं। कुछ ही देर में न्यायालय परिसर छावनी में तब्दील हो गया। कोर्ट के अंदर कोई असामाजिक तत्व घुस न सके इसके लिए विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। हर किसी पर विशेष निगरानी रही तो बम निरोधक दस्ता संदिग्ध विस्फोटक सामग्री की तलाश में लगा रहा। कुछ ही देर में पूरे परिसर की विस्फोटक ढूढ़ने वाले यंत्र से तलाशी ली गई, लेकिन यहां कुछ ऐसा नहीं मिला। बुधवार को कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली तो पुलिस प्रशासन हकरत में आ गया।

चूंकि मामला न्यायालय का था जहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था हर वक्त रहती है। धमकी भरा मेल मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हुआ तो सभी खुफिया एजेंसियां भी जमीनी हकीकात में जुट गईं। कुछ ही देर में न्यायालय परिसर में पुलिस के बड़े अफसरों के साथ ही खुफिया एजेंसियां पहुंचीं तो बम निरोधक दस्ता भी आ गया।बम निरोधक दस्ता ने अपने यंत्रों के माध्यम से न्यायालय परिसर में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री की तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक पड़ताल की गई, लेकिन वहां कोई संदिग्ध विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। इसके बाद सभी ने राहत महसूस की। इसके बाद न्यायालय परिसर की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया। न्यायालय में हर ओर विशेष निगरानी बरती गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBadaun News: धमकी भरा मेल आने के बाद उड़ गई थी पुलिस की नींद