माहे रमजान का तीसरा जुमा आज, तैयारियां मुकम्मल

Mar 06, 2026 02:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - जिले भर में मस्जिदों में तीसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की जायेगीहोली पैकेज----होली के बाद सड़कों पर पसरी गंदगी, परेशानीहोली पैकेज----होली के बाद

माहे रमजान का तीसरा जुमा आज, तैयारियां मुकम्मल

बदायूं। पवित्र रमजान-उल-मुबारक माह के तीसरे जुमे की नमाज शुक्रवार छह मार्च को 16वां रोजा रखकर अकीदत के साथ अदा की जायेगी। बदायूं क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में तय समय खुतबा होगा। इसके बाद जुमे की नमाज अदा की जायेगी। इस दौरान मस्जिदों के इमाम और आलिम माह-ए-रमजान की अहमियत, सवाब और दीनी बातों पर विशेष तकरीर पेश करेंगे।इस्लाम धर्म में जुमे के दिन की खास फजीलत होती है. जहां जुमे के दिन विशेष नमाज अदा की जाती है, जिसके लिए मस्जिदों में पुरुषों की भीड़ होती है। हर मुसलमान जुमे की नमाज जरूर अदा करते हैं। खासकर पाक महीने रमजान में पड़ने वाले जुमा का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

इस्लाम में जुमा के दिन नबी ए करीम मुहम्मद मुसत्फा सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फजीलत बयान करते हुए जिक्र किया है। मोमिन के लिए जुमे का दिन इलाही ने ईद की तरह बनाया है।15 रोजा हुये मुकम्मलमाह-ए-रमजान का 15 रोजा गुरुवार को रोजेदारों ने मुकम्मल किया. खजूर से रोजेदारों ने रोजा खोला और अल्लाह से रोजा को कुबूल करने की दुआ भी की.बार कुल पांच जुमा पड़ रहेरमजान का तीसरा जुमा इस बार रमजान के महीने में इस बार कुल पांच जुमा पड़ रहे है, जिसमें दो जुमा बीत गए हैं और 6 मार्च को रमजानुल मुबारक का तीसरा जुमा है. साथ ही आज रमजान के तीसरे जुमे के दिन रोजेदार रमजान का 16वां रोजा भी रखेंगे. वहीं रमजान का तीसरा जुमा जो कि रोजेदारों के लिए महत्व रखता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।