आढ़त का ताला तोड़कर चोर ले गये लहटा एक लाख नगद

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - उसावां क्षेत्र में चोरों ने एक आढ़त का ताला तोड़कर एक लाख पांच हजार रुपये और लहटा के 60 कट्टे चुरा लिए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। यह चोरी म्याऊं-उसहैत रोड पर हुई। इससे पहले भी म्याऊं में एक अन्य आढ़त से चोरी की गई थी।

आढ़त का ताला तोड़कर चोर ले गये लहटा एक लाख नगद

उसावां क्षेत्र में एक आढ़त का ताला तोड़कर चोर लहटा व एक लाख पांच हजार रुपये की चुरा ले गये। रविवार सुबह चोरी की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। आढ़ती ने थाने में चोरी की तहरीर दी है। उसावां थाना क्षेत्र के म्याऊं-उसहैत रोड पर गांव ढका पुलिया के पास जितेंद्र गुप्ता निवासी रिजौला की आढ़त है। बीती शाम वे आढ़त को बंद करके घर गये थे। चोरों ने रात के समय मेन गेट का ताला ग्राइंडर से काटा। सुबह जब लोगों ने आढ़त का गेट खुला देखा तो जितेंद्र गुप्ता को सूचना दी। जितेंद्र गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर देखा तो काउंटर में रखे रुपये और लहटा के 60 कट्टे गायब थे।

उन्होंने तत्काल इसकी सूचना उसावां थाना पुलिस को दी।इसी रात मुरादाबाद-फर्रुखाबाद एमएफ हाईवे पर उसावां और म्याऊं के बीच स्थित अभियासा निवासी अरुण राजपूत की इलेक्ट्रॉनिक दुकान के ताले भी तोड़े गए। दुकान से चोर से सामान ले जाने में असफल रहे। उसावां थाना प्रभारी ने बताया कि ढाका पुलिया से हुई चोरी के संबंध में पीड़ित की ओर से प्रार्थना पत्र मिल गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। होली से एक दिन पहले भी म्याऊं में एक अन्य आढ़त से चोरी हुई थी, जिसका खुलासा पुलिस अभी तक नहीं हुआ।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।