
मंदिर से पीतल की मूर्ति और घंटे चोरी
Badaun News - बिसौली में सोमवार रात चोरों ने मां दुर्गा की डेढ़ फीट ऊंची पीतल की मूर्ति और मंदिर के घंटे चोरी कर लिए। जब श्रद्धालु मंगलवार सुबह पूजा के लिए पहुंचे, तब उन्हें चोरी का पता चला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों में आक्रोश है और मंदिर परिसर में भारी भीड़ जुटी रही।
बिसौली, संवाददाता। मंदिर में सोमवार रात चोरों ने मां दुर्गा की डेढ़ फीट ऊंची पीतल की मूर्ति और मंदिर में लगे घंटे चोरी कर लिए। सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना और साफ-सफाई के लिए पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मूर्ति चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश है और मंदिर परिसर में भारी भीड़ जुटी रही। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित गंवादेवत मंदिर का है, जहां सोमवार रात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया। चोर मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की करीब चार फीट ऊंची पीतल की मूर्ति और मंदिर में लगे घंटा-घंटी चोरी कर मौके से फरार हो गए।
मंगलवार सुबह पूजा-पाठ और साफ-सफाई के लिए पहुंचे गांव निवासी राहुल ने मंदिर का ताला टूटा और मूर्ति गायब देखी। इसके बाद उन्होंने गांव के लोगों को जानकारी दी। सूचना फैलते ही ग्रामीण मंदिर परिसर में जुटने लगे और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू की। मंदिर से मूर्ति और घंटा-घंटी चोरी होने की घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर उनकी आस्था का केंद्र है, ऐसे में चोरी की घटना से भावनाएं आहत हुई हैं। बताया गया है कि गांव में 80 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम और करीब 20 प्रतिशत हिंदू आबादी निवास करती है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




