ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंलोगों के सामने होगी बदलते देश की तस्वीर : राजेश

लोगों के सामने होगी बदलते देश की तस्वीर : राजेश

प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों की भलाई के लिए दिन रात जुटी हुई है। सवाल देश की सीमाओं पर सजकता का हो या फिर देश के भीतर भ्रष्टाचार समाप्त करने व विकास के...

लोगों के सामने होगी बदलते देश की तस्वीर :  राजेश
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंWed, 30 Aug 2017 08:55 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों की भलाई के लिए दिन रात जुटी हुई है। सवाल देश की सीमाओं पर सजकता का हो या फिर देश के भीतर भ्रष्टाचार समाप्त करने व विकास के काम तेजी से करने का। आने वाले समय में बदले देश की तस्वीर लोगों के सामने होगी। यह बात श्री अग्रवाल ने बुधवार को शहर के कृष्ण लान में आयोजित संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संतुलन पर जोर दिया। केंद्र और राज्य सरकार की मुख्य योजनाओं के बारें में बताया। मंत्री कर्जमाफी को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि देश को भ्रष्टाचार मुक्त, जातिवाद, परिवारवाद, गरीबी, आतंकवाद, सम्प्रदायवाद, क्षेत्रवाद, भारत के निर्माण की कल्पना का संकल्प लिया है। मंत्री ने उज्जवला गैस योजना, जनधन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना के बारे में जानकारी दी। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के संकल्प को प्रदेश में उतारना है। पीएम ने विश्व स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। नोटबंदी को लेकर कहा नोटबंदी के फैसले के बाद से देश की अर्थ व्यवस्था उभर कर आई है। जीएसटी भी मुनाफे की सौदा के लिए लागू की गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा ने 2022 तक नए भारत निर्माण की शपथ दिलाई। समापन के अवसर पर मंच से तीन सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम रैली फॉर रिवर्स के सफल बनाने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए मनोज कृष्ण गुप्ता को संयोजक, देवदत्त शर्मा को सहसंयोजक बनाया। इस मौके पर स्नातक एमएलसी जयपाल व्यस्त, जिला प्रभारी महाराज सिंह, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिसौली विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक प्रेमस्वरुप पाठक, अवनीश कुमार सिंह पप्पू भइया, हरप्रसाद सिंह पटेल,शारदेन्दु पाठक, मनोज कृष्ण गुप्ता, दीपमाला गोयल, दुर्गेश वाष्र्णेय, आशीष शाक्य, अशोक भारती, रजनी मिश्रा, अर्चना गुप्ता, राष्ट्रवादी पूर्णमा, जयदेवी शास्त्री, अरविन्द बाल्मीकि, देवेन्द्र राजपूत, जितेन्द्र राजपूत मौजूद रहे। लंच पैकेट के लिए मची भगदड़ वैसे तो भाजपा कार्यकर्ताओं को अनुशासित की श्रेणी में गिना जाता है। लेकिन भाजपा का अनुशासन सिद्ध संकल्पना कार्यक्रम में देखने को मिला। कार्यक्रम समापन के दौरान जब लंच पैकेट बांटे जा रहे थे। तो लंच पैकेट लेने के लिए भगदड़ मच गई। कई कार्यकर्ता तो भीड़ के बीच गिर भी पड़े। कुछ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के हाथ में तीन-तीन लंच पैकेट दिखाई। जब कुछ को पैकेट ही नहीं मिले। मेरा नाम क्यों नहीं बोला वित्त मंत्री के संबोधित करने से पहले एक कार्यकर्ता ने मंच से नाम न बोलने की बात कहते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया। वह व्यक्ति मंच पर जाकर भी चढ़ गया। लेकिन जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने समझाकर मंच से नीचे उतार दिया। व्यापारियों को मिलेगा जीएसटी का लाभ कुमार तनय धर्मशाला में आयोजित हुई गोष्ठी व्यापारियों के सवाल पर वित्तमंत्री ने दिए जबावबदायूं। हिन्दुस्तान संवादकुमार तनय धर्मशाला में जीएसटी को लेकर वित्त मंत्री और व्यापारियों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें व्यापारियों ने सवाल दागे और मंत्री ने जवाब दिए।संवाद कार्यक्रम में अधिकांश व्यापारियों ने जीएसटी लागू होने के बाद व्यापार में आ रही कठिनाइयों को लेकर सवाल किए। मंत्री ने जवाब देते हुए कहा जीएसटी एक राष्ट्र एक कर के आधार पर लागू की गई है। आने वाले समय में निश्चित ही इसका लाभ व्यापारियों को मिलेगा। कई व्यापारियों ने रजिस्ट्रेशन में आ रही दिक्कतों के बारें में मंत्री को अवगत कराया। जिस पर उन्होंने तत्काल स्टेट टैक्स अफसरों को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। स्टेट टैक्स कमिश्नर एसपी अग्रवाल, राजकुमार गर्ग के अलावा कार्यक्रम संयोजक उज्जवल गुप्ता, रचित वैश्य, दिनेश भारद्वाज, कुमुद वैश्य, राजी वैश्य, सुभाष शर्मा, घनश्याम गुप्ता, लकी जटवानी, अतुल रस्तोगी, लालता प्रसाद साहू, अभिषेक गुप्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें