ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंटहलने गई महिलाओं से बदमाशों ने की लूट

टहलने गई महिलाओं से बदमाशों ने की लूट

घर से सुबह को मॉर्निंग वॉक पर टहलने निकली महिलाएं बदमाशों का शिकार हो गई, बदमाशों ने महिलाओं के साथ लूटपाट की और फरार हो गए। महिलाओं से लाखों रुपए के जेवरात लूटपाट होने के बाद इलाके में दहशत का...

टहलने गई महिलाओं से बदमाशों ने की लूट
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंTue, 20 Aug 2019 03:15 PM
ऐप पर पढ़ें

घर से सुबह को मॉर्निंग वॉक पर टहलने निकली महिलाएं बदमाशों का शिकार हो गई, बदमाशों ने महिलाओं के साथ लूटपाट की और फरार हो गए। महिलाओं से लाखों रुपए के जेवरात लूटपाट होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

मंगलवार की सुबह को कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज निवासी महिलाएं मॉर्निंग वॉक पर टहलने के लिए निकली थी, कुछ आगे बढ़ी और मानकपुर रोड की ओर बाइक सवार तीन बदमाश आए महिलाओं के साथ लूटपाट की। बदमाशों ने महिलाओं को पहले धमकाया और फिर उसके बाद लूटपाट की, सुबह तड़के पांच बजे की घटना होने के चलते महिलाएं भी दहशत में आ गए और बदमाशों के कहने पर कुंडल पाजेब समेत आभूषण उतार कर दे दिए।

बदमाश लूटपाट कर बाइक से फरार हो गए इसके बाद महिलाओं ने चीखापुकारी की और आसपास के लोग पहुंचे। तब अब्दुल्लागंज निवासी चंचल, शांति, रामकुमारी, मंतोष समेत आधा दर्जन महिलाओं ने बताया उनके साथ बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की है। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है, बताया जा रहा है महिलाएं टहलने को निकली थी अचानक बदमाशों ने आकर लूटपाट की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें