ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंओढ़नी से लग गया फंदा, चली गई जान

ओढ़नी से लग गया फंदा, चली गई जान

गुपचाप बच्चे क्या कर रहे, इस पर मां बाप या बड़े अगर निगाह नहीं रखेंगे तो दुर्घटना के रूप में परिणाम सामने आएंगे। ऐसे ही एक मामला बिनावर इलाके में हुआ। यहां खेल खेल में एक बच्ची ने ओढ़नी का फंदा गले...

ओढ़नी से लग गया फंदा, चली गई जान
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंTue, 04 Dec 2018 03:47 PM
ऐप पर पढ़ें

बच्चों के साथ ओढ़नी का झूला बनाकर खेल रही 11 वर्षीय बच्ची की गले में फंदा कसने से जान चली गई। काफी देर बाद परिवार जब उसे तलाशने पहुंचे तो वह मरी मिली। लड़की की मौत के बाद ननिहाल के लोग उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पहुंचे।

बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मुझियाना में रहने वाले उदयराज सिंह की 11 वर्षीय बेटी मधु बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच बच्चे ओढ़नी का झूला बनाकर झूल रहे थे। झूलते झूलते ओढ़नी में मधु का गला कस गया। बच्चे कुछ समझ पाते उससे पहल उसकी दम घुट गई। काफी देर तब तब बच्ची की आवाज नही सुनाई दी तो परिवार के लोगों ने तलाशा, तो कमरे में उसकी लाश मिली।

मधु की मौत की जानकारी ननिहाल पहुंची तो वहां से लोग गांव पहुंचे। आरोप लगाया कि मधु की गला दबाकर हत्या की गई। इस बीच दोनों ही पक्ष बिनावन थाने पहुंचे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें