ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंजनपद में 37 लाख पौधों से बदायूं की धरती होगी हरीभरी

जनपद में 37 लाख पौधों से बदायूं की धरती होगी हरीभरी

जनपद में 37 लाख पौधों से बदायूं की धरती होगी हरीभरी जनपद में 37 लाख पौधों से बदायूं की धरती होगी हरीभरीजनपद में 37 लाख पौधों से बदायूं की धरती होगी...

जनपद में 37 लाख पौधों से बदायूं की धरती होगी हरीभरी जनपद में 37 लाख पौधों से बदायूं की धरती होगी हरीभरीजनपद में 37 लाख पौधों से बदायूं की धरती होगी...
1/ 3जनपद में 37 लाख पौधों से बदायूं की धरती होगी हरीभरी जनपद में 37 लाख पौधों से बदायूं की धरती होगी हरीभरीजनपद में 37 लाख पौधों से बदायूं की धरती होगी...
जनपद में 37 लाख पौधों से बदायूं की धरती होगी हरीभरी जनपद में 37 लाख पौधों से बदायूं की धरती होगी हरीभरीजनपद में 37 लाख पौधों से बदायूं की धरती होगी...
2/ 3जनपद में 37 लाख पौधों से बदायूं की धरती होगी हरीभरी जनपद में 37 लाख पौधों से बदायूं की धरती होगी हरीभरीजनपद में 37 लाख पौधों से बदायूं की धरती होगी...
जनपद में 37 लाख पौधों से बदायूं की धरती होगी हरीभरी जनपद में 37 लाख पौधों से बदायूं की धरती होगी हरीभरीजनपद में 37 लाख पौधों से बदायूं की धरती होगी...
3/ 3जनपद में 37 लाख पौधों से बदायूं की धरती होगी हरीभरी जनपद में 37 लाख पौधों से बदायूं की धरती होगी हरीभरीजनपद में 37 लाख पौधों से बदायूं की धरती होगी...
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंMon, 05 Jul 2021 03:40 AM
ऐप पर पढ़ें

बदायूं। संवाददाता

वन महोत्सव के तहत जनपद में एक दिन में 37 लाख 65 हजार 324 फल, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाकर हरियाली का महापर्व मनाया गया है। वन विभाग एवं अन्य विभागों ने मिलकर पौधरोपण का शतप्रितशत लक्ष्य पूरा करने के बाद .5 फीसदी पौधे अधिक लगाकर रिकार्ड कायम किया है। पौधरोपण कार्यक्रम में नगर विकास राज्यमंत्री, सांसद बदायूं, सांसद आंवला, विधायक दातागंज, विधायक शेखूपुर के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों, शिक्षकों , स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने पौधरोपण किया।

पेड़, पौधों से ही हमारा जीवन सुरक्षित: महेश

बदायूं। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि पौधे लगाने के साथ ही उसकी नियमित देखभाल कर परवरिश करना बहत जरूरी है। पेड़, पौधों से ही हमारा जीवन सुरक्षित है, इनके बिना कुछ भी संभव नहीं है। ऐसे में सभी लोग अधिक से अधिक पौधे लगाये एवं इनकी देखभाल रखें।

वन महोत्सव के तहत वन विभाग का मुख्य कार्यक्रम सदर वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र विष्ट के नेतृत्व में बदायूं-ककराला मार्ग पर रूपापुर चौराहा के समीप आयोजित किया गया। यहां मुख्य अतिथि बतौर नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, विशिष्ट अतिथि शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य पहुंचे। मंत्री एवं विधायक ने डीएफओ अशोक कुमार सिंह के साथ बरगद, पीपल, बेल, कदम्ब का पौधा लगाया। नगर विकास राज्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण पर संकट के बादल छाये हैं,ये अधिक संख्या में वन एवं पेड़ पौधे होने पर ही दूर होंगे। शेखूपुर विधायक ने कहा कि पेड़ पौधे हमारा जीवन हैं। डीएफओ अशोक कुमार सिंह, वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र विष्ट, नवेद इकराम, सीओ सिटी, सचिन उपाध्याय, बुन्दू खां, चंदन पाण्डेय मौजूद थे।

सांसद, विधायक ने लगाये पौधे

दातागंज। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र विष्ट के साथ दातागंज-देवचरा रोड पर सुखौरा गांव के समीप आंवला बेल, सहजन, पीपल पाकड़, बरगद के पौधे लगाये।

सांसद ने कहा कि कोई भी आयोजन हो, हर व्यक्ति को कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाना चाहिये। दातागंज विधायक ने कहा कि पेड़ पौधे शुद्ध हवा देने के साथ ही वर्षा में सहायक होते हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दातागंज-देवचरा रोड 3125 औषधीय पौधे लगवाये गये हैं।

शेखूपर विधायक ने सम्मानित किये शिक्षक

बदायूं। वन महोत्सव में राज्य स्तरीय पर्यावरण मित्र पुरस्कार प्राप्त करने वाले जनपद के चार विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वन विभाग के कार्यक्रम में शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य एवं डीएफओ अशोक कुमार सिंह ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगपुर पुख्ता के शिक्षक प्रवीण कुमार,दातागंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रायपुर धीरपुर के हिमांशु सक्सेना, नेहरू इंटर कालेज रुदायन के शराफत समीर एवं केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की हेमा मेहता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

जिलाध्यक्ष ने तालाब किनारे लगाये पौधे

सहसवान। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने ढकपूरा मीरापुर में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिये कराये गये तालाब के सुंदरीकरण का निरीक्षण किया एवं किनारे से पौधे लगाये। नायब तहसीलदार विकास कुमार, बीडीओ अवध प्रताप सिंह, वरिष्ठ लिपिक नीलू बाबू, सचिव कुलदीप शर्मा, आदर्श सक्सेना, सौरभ माहेश्वरी, जयंत शर्मा, सुभाष गौड़, अबीर सक्सेना, सौरभ गुप्ता, मोहसिन खान, शोएब खान, हिमांशु माहेश्वरी, देव पाल सिंह मौजूद थे।

पर्यावरण संतुलित करने को पौधरोपण

बिल्सी। कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी ने स्टाफ संग पौधे लगाये। उन्होंने कहा कि जब तक प्रत्येक नागरिक पर्यावरण के प्रति जागरुक नहीं होगा तब तक फिर से पर्यावरण के संतुलिंत नहीं बनेगा। एसआई अवधेश कुमार यादव, रामनरेश यादव, आफताब अली, केपी सिंह, अनिल कुमार राणा, गंगा सिंह, सुनील कुमार, भीष्म यादव, अजीत कुमार, रामलखन गंगवार मौजूद थे। अंबियापुर ब्लाक क्षेत्र के गांव दबिहारी स्थित प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक सुशील कुमार चौधरी, पिंडौल में अरविंद कुमार जैन, सौरभ श्रीवास्तव, घंघौसी में ब्रजभान सिंह ने अभियान के तहत पौधरोपण किया। गांव कटिन्ना में पर्यावरण प्रेमी श्यामबाबू सिंह ने पौधारोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागष्क किया।

एआरटीओ ने स्टॉफ संग रोपे पौधे

बदायूं। परिवहन विभाग के पौधरोपण कार्यक्रम में एआरटीओ कार्यालय के समीप एआरटीओ प्रशासन एनसी शर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन सुहेल अहमद, पीटीओ रमेश प्रजापति, एआरएम राजेश कुमार सिंह ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये। रवि प्रताप सिंह, निखिल सक्सेना, अखिलेश सिंह, राजकुमार सिंह, सैंकी यादव मौजूद थे।

कृषि अफसरों ने लगाये पौधे

बदायूं। डीडी कृषि रामवीर कटारा एवं जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने गांव लखनपुर में नीम के पौधे लगाये। डीडी एवं डीएओ ने किसानों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिये प्रेरित किया। प्रधान सतेंद्र सिंह पटेल मौजूद थे।

पर्यावरण प्रेमियों ने रोपे पौधे

04 बीडीएन 13--ओरछी के प्राथमिक विद्यालय पिपरिया में बच्चे के साथ पौधरोपण करतीं शिक्षिका।

ओरछी। प्राथमिक विद्यालय पिपरिया में पर्यावरण प्रेमियों ने अशोक, बेलपत्र, गुलहड़, शीशम, नीम आदि के पौधे लगाये। चंद्रपाल शर्मा, पंकज कुमार वार्ष्णेय, नरेश चंद्र शर्मा, लवी शर्मा, हरिओम ,संजीव कुमार, जेबा शाहीन, प्रीति यादव मौजूद थे।

पौधरोपण का महत्व बताया

बदायूं। वन महोत्सव के चौथे गिंदो देवी महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं ने स्वामी विवेकानंद की स्मृति में महाविद्यालय परिसर एवं अपने-अपने गांवों में पौधे लगाये। असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने पौधरोपण का महत्व बताया। डॉ. शिखा पाण्डेय,डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ. उमा सिंह गौर,डॉ. पूनम सिंह, डॉ. इति अधिकारी, डॉ. इंदु शर्मा, डॉ. श्रद्धा यादव,डॉ. सोनी मौर्य मौजूद थे।

जंगल जलेबी के पौधे रोपे

बदायूं। दास महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर पीपल, आम, जामुन, गुलमोहर, नीम, जंगल जलेबी के पौधे लगाये। डॉ. सुधाकर शर्मा आशावादी, रवि भूषण पाठक, डॉ. सत्यम मिश्रा,डॉ.एमएम फरशोरी, डॉ. आर के शर्मा, सूर्य देव गंगवार प्रभारी 23वीं वाहिनी पीएसी,राम सिंह, पुष्पेंद्र, प्रवेंद्र, देवेश, अवनेश मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें