ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंघर को बनाया प्रतिबंधित पशुओं का कट्टीघर, छह पकड़े

घर को बनाया प्रतिबंधित पशुओं का कट्टीघर, छह पकड़े

थाना क्षेत्र के ग्राम बनेई में एक घर के अंदर बनाये गये प्रतिबंधित पशुओं का कट्टीघर को पुलिस ने पकड़ा। यहां पर प्रतिबंधित पशुओं का कटान करते छह लोगों...

घर को बनाया प्रतिबंधित पशुओं का कट्टीघर, छह पकड़े
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बदायूंTue, 12 Jul 2022 01:01 AM
ऐप पर पढ़ें

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम बनेई में एक घर के अंदर बनाये गये प्रतिबंधित पशुओं का कट्टीघर को पुलिस ने पकड़ा। यहां पर प्रतिबंधित पशुओं का कटान करते छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। भारी मात्रा में प्रतिबंधित पशु का मांस, उपकरण, बाइक बरामद हुयी।

इंस्पेक्टर सीपी शुक्ल ने बताया कि बकरीद के अगले दिन बनेई गांव में कुछ लोगों द्वारा घर के अंदर प्रतिबंधित पशु का कटान करने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने गांव के बच्चन पुत्र अच्छन के घर पर छापा मारा। यहां पर बच्चन और उसके साथीदार प्रतिबंधित पशु का कटान कर रहे थे। पुलिस को मौके से एक क्विंटल प्रतिबंधित मांस, उसके अवशेष, दो छोटी कुल्हाड़ी, छह छुरी, एक लकड़ी का कट्टा, तराजू, एक किलोग्राम का बांट और मांस बेचने और सप्लाई करने में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की।।

मौके से आरोपी बच्चन पुत्र अच्छन, दिलशाद पुत्र बच्चन, कामिल पुत्र नफीउद्दीन, आमिल पुत्र नफीउद्दीन, आरिफ पुत्र इशरत अली, फिरासत पुत्र रियासत को गिरफ्तार किया। आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं। बरामद किए मांस को मिट्टी में दफन करा दिया गया।

गांव गांव जाकर करते थे मांस की सप्लाई

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे लोग त्योहार के मौके पर छुट्टा प्रतिबंधित पशुओं को काटकर उनका मांस बेचा करते थे। मांस को पैकेट में पैक कर उनको बाइक से घर घर जाकर बेचा जाता था। इस बकरीद भी उन्होंने ऐसा ही किया। अधिक लाभ कमाने के चक्कर में घर के अंदर ही कट्टीघर बना लिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें