ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंलॉकडाउन : दिल्ली से घर पैदल लौटने वालों की नहीं टूट रही भीड़

लॉकडाउन : दिल्ली से घर पैदल लौटने वालों की नहीं टूट रही भीड़

लॉक डाउन के दौरान दिल्ली से पैदल लौटने वालों की भीड़ कम नहीं हो रही है। बदायूं मेरठ हाईवे पर सैकड़ों की तादाद में लोग वापस घर लौट रहे हैं। लॉक डाउन के बाद इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर पूरी तरीके से...

लॉकडाउन : दिल्ली से घर पैदल लौटने वालों की नहीं टूट रही भीड़
बदायूं।हिंदुस्तान टीमFri, 27 Mar 2020 12:21 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉक डाउन के दौरान दिल्ली से पैदल लौटने वालों की भीड़ कम नहीं हो रही है। बदायूं मेरठ हाईवे पर सैकड़ों की तादाद में लोग वापस घर लौट रहे हैं। लॉक डाउन के बाद इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर पूरी तरीके से परिवहन सुविधा बंद कर दी गई है। लेकिन दिल्ली में फसे परिवारों को जब वाहन नहीं मिला तो पैदल ही घर की राह पकड़ ली और परिवार के साथ पैदल चले आ रहे हैं।

बदायूं मंडी समिति के पास जलालाबाद,कलान, शाहजहांपुर, जरीयनपुर,पाली हरदोई के सैकड़ों यात्री एकत्र हुए हैं। जो कि कई दिन से भूखे प्यासे हैं। सभी घर जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली से पैदल लौटने वाले लोगों का कहना है कि कई दिन से सफर कर यहां तक तो आ गए अब आगे की राह पैदल नहीं चली जा रही है। स्वास्थ्य भी साथ नहीं दे रहा है।ऐसे में प्रशासन द्वारा घर तक भिजवाने की कोई व्यवस्था की जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें