Badaun News: संदिग्ध हालात में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: दहगवां। जरीफनगर क्षेत्र में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में पेड़ पर लटका

संदिग्ध हालात में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

Badaun News: दहगवां। जरीफनगर क्षेत्र में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में पेड़ पर लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जरीफनगर के सलावतपुर गांव निवासी धर्मेंद्र की 35 वर्षीय पत्नी देववती का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। सुबह खेत जा रहे ग्रामीणों ने शव देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन विवाहिता का शव पेड़ से उतारकर घर ले आए। इसके बाद परिजनों ने मृतिका के मायके पक्ष को सूचना दी। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने जरीफनगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया। मृतिका देववती की शादी को लगभग 19 वर्ष हो चुके थे। मृतिका के कोई बच्चा नहीं था। उसका मायका उघैती थाना क्षेत्र के टेहरा गांव में बताया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।