ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंबदायूं में कांग्रेस के खिलाफ सड़क पर आए भाजपाई, डीएम को जो बात बताई उसे सुनकर भौचक रह जाएंगे

बदायूं में कांग्रेस के खिलाफ सड़क पर आए भाजपाई, डीएम को जो बात बताई उसे सुनकर भौचक रह जाएंगे

शनिवार की सुबह से ही जिले की भाजपा में कांग्रेस के प्रति गुस्सा फूट गया। प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्रदेव सिंह के निर्देशन पर जिले में भाजपा ने कांग्रेस का विरोध किया और नारेबाजी...

बदायूं में कांग्रेस के खिलाफ सड़क पर आए भाजपाई, डीएम को जो बात बताई उसे सुनकर भौचक रह जाएंगे
हिन्दुस्तान संवाद,बदायूंSat, 16 Nov 2019 01:08 PM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार की सुबह से ही जिले की भाजपा में कांग्रेस के प्रति गुस्सा फूट गया। प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्रदेव सिंह के निर्देशन पर जिले में भाजपा ने कांग्रेस का विरोध किया और नारेबाजी की। इसके लिए सुबह से ही भाजपाई शहर स्थित नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के आवास पर जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य के नेतृत्व में एकत्र हुए। जिले भर के कार्यकर्ता एकत्र होने के बाद यहां से विरोध प्रदर्शन सड़क पर आकर किया और रोजदार प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के साथ सड़क पर विरोध करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचें। यहां भाजपाईयों ने डीएम को कांग्रेस के खिलाफ ज्ञापन सौंपा है। भाजपा ने यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस द्वारा बार-बार राफेल मुद्दा को लेकर भाजपा पर लगाए गए आरोप को लेकर किया है। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मुद्दा पर भाजपा को क्लीनचिट दे दी, क्लीनचिट मिलने के बाद भाजपा ने कांग्रेस को घेर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें