महाराणा प्रताप का बोर्ड उखाड़ने पर गांव में तनाव, पुलिस तैनात
क्षेत्र के गांव जखोलिया में महाराणा प्रताप का बोर्ड उखाड़ने से तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों ने बोर्ड को फिर से स्थापित किया था, लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने उसे फेंक दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने आकर मामले को शांत कराया और जांच शुरू की। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

क्षेत्र के एक गांव में महाराणा प्रताप का बोर्ड उखाड़कर फेंकने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल गर्म हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला सैदपुर थाना क्षेत्र के गांव जखोलिया का है। ग्रामीणों ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण के दौरान चौराहे पर लगा महाराणा प्रताप का बोर्ड हट गया था। इसके बाद शुक्रवार को गांव के लोगों की सहमति से बोर्ड को दोबारा स्थापित कराया गया।
आरोप है कि शनिवार सुबह कुछ शरारतीतत्वों ने बोर्ड को उखाड़कर फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। मामले को लेकर गांव निवासी लोगों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।स्थिति बिगड़ने की आशंका पर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने मौके पर निगरानी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शासन की अनुमति मिलने के बाद ही बोर्ड को दोबारा स्थापित कराया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


