Badaun News: जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने
Badaun News: सैदपुर में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। निर्माणाधीन मकान की नींव उखाड़ने के कारण विवाद बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने कहा है कि आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Badaun News: सैदपुर। वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा बगरैन में शनिवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। निर्माणाधीन मकान की नींव उखाड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में तीखी नोकझोंक में बदल गई। सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। बाद में डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी की जा रही है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


