ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंबाइक बचाने पर टेंपो पलटा, पांच घायल

बाइक बचाने पर टेंपो पलटा, पांच घायल

अलापुर की ओर से आ रहा टेंपो बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा सिविल लाइंस...

बाइक बचाने पर टेंपो पलटा, पांच घायल
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंMon, 13 Nov 2017 12:01 AM
ऐप पर पढ़ें

अलापुर की ओर से आ रहा टेंपो बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मंडी चौकी के पास का है।

अलापुर रोड की ओर से टेंपो मुसाफिरों को भरकर बदायूं आ रहा था। इसी दौरान मंडी चौकी पर बदायूं की ओर से दो बाइक सवार रोड पर गुजर रहे थे। टेंपो चालक बाइक सवारों को देखकर हड़बड़ा गया। जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो पलटते ही मुसाफिरों में चीखपुकार मच गई। रास्ते में जा रहे राहगीरों ने मंडी चौकी को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुसाफिरों को टेंपो से निकाल कर एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। टेंपो सवार सखानूं निवासी जमरूल की पत्नी रूबी, नूरपुर निवासी शानू और अलापुर के गांव होर्डियां निवासी सरबती घायल समेत पांच मुसाफिर घायल हो गए। इधर बाइक सवार तेज रफ्तार से जा रहे थे। जिससे टेंपो पलटा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें