ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंछेड़छाड़ के विरोध में किशोरी संग घरवालों को पीटा, गंभीर

छेड़छाड़ के विरोध में किशोरी संग घरवालों को पीटा, गंभीर

जिले में महिला संबंधी अपराधों के हालात बद से बदत्तर हो जा रहे है। कानून के नाम पर अपराधी पुलिस का माखौल उड़ा रहे है और इसमें उनका साथ भ्रष्ट पुलिसकर्मी ही दे रहे...

छेड़छाड़ के विरोध में किशोरी संग घरवालों को पीटा, गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंTue, 09 Jul 2019 01:27 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में महिला संबंधी अपराधों के हालात बद से बदत्तर हो जा रहे है। कानून के नाम पर अपराधी पुलिस का माखौल उड़ा रहे है और इसमें उनका साथ भ्रष्ट पुलिसकर्मी ही दे रहे है।

किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध एक परिवार को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने किशोरी संग परिवार के लोगों को लाठी डंड़ों से जमकर पीटा। जिसमें किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है। किशोरी को जिला अस्पताल से बरेली के लिए रेफर किया गया है।

मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। 5 जुलाई की शाम गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी घर से बाहर किसी पड़ोस में जा रही थी। तभी गांव के ही सुमित पुत्र मुनीश शर्मा ने उस पर तंज कस छेड़खानी की घटना को अंजाम दे दिया। किशोरी ने घर पहुंचकर घरवालों को घटना की जानकारी दी। इस पर घरवालों ने आरोपी युवक के घर जाकर शिकायत की। लेकिन शिकायत के विरोध में आरोपी युवक के परिजन पीड़ित पक्ष पर आगबबूला हो गए और बदले में लाठी डंड़ों से हमला बोल दिया।

मारपीट के दौरान किशोरी संग उसके पिता, चाचा सहित तीन लोग जख्मी हो गए। किशोरी के सिर में गंभीर चोट लगने से उसे आसफपुर सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए भेजा गया। यहां दो दिन के उपचार के बाद जब किशोरी की हालत में सुधार नहीं आया तो डॉक्टरों ने परिजनों को बरेली हायर सेंटर ले जाने की सलह दी।

इस पर सोमवार दोपहर को परिजन किशोरी को बरेली ले गए है। पुलिस ने मामला बिगड़ता देख आनन फानन में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उनकी तलाश शुरु कर दी है। ये है दोषीपुलिस ने तहरीर पर सुमित, शिवम, मुनीश, जितेंद्र, सरिता, अन्नू, संजय, शिवकुमार के खिलाफ मुकदमा कायम किया है।

पुलिस का कहना है, आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी है, लेकिन हत्थे नहीं चढ़ सके है। पीड़ित परिवार का पुलिस पर आरोपियों के साथ सांठगांठ का आरोप है। मामला मारपीट का था। प्रथम द्ष्यया छेड़खानी की कोई घटना नहीं हुई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आठ लोगों पर छेड़छाड़ एवं मारपीट का मुकदमा कायम कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। कृपाल सिंह, एसओ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें