प्रेमी के इशारे पर छत से कूदी किशोरी, गंभीर

Apr 07, 2026 02:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया, जबकि परिजन उसे अस्पताल ले गए।घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया, जबकि परिजन उसे अस्पताल ले गए।घटना के बाद युवक

प्रेमी के इशारे पर छत से कूदी किशोरी, गंभीर

उझानी,संवाददाता। ननिहाल आई एक किशोरी देर रात प्रेमी के इशारे पर छत से कूद गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दरवाजा बंद होने के कारण उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया, जबकि परिजन उसे अस्पताल ले गए।मामला नगर के एक मोहल्ले का है, जहां रहने वाले एक परिवार ने बीमारी के कारण अपनी देखभाल के लिए भांजी को बुलाया हुआ था। इसी दौरान किशोरी की नजदीकी पड़ोस के एक युवक से बढ़ गई। बताया जाता है कि देर रात युवक ने घर के बाहर से इशारा कर उसे नीचे बुलाया। किशोरी नीचे जाने लगी, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकी।

ऐसे में जल्दबाजी में उसने छत के छज्जे से कूदने का फैसला कर लिया। छज्जे से कूदते ही वह सीधे गली में जा गिरी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।किशोरी के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आवाज सुनकर आसपास के लोग भी बाहर निकल आए। वहीं प्रेमी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर मामा-मामी ने घायल किशोरी को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है और परिजन पूरे मामले को लेकर परेशान हैं। हालांकि अभी मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।