संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, बिसरा प्रिजर्व
किशोरी की गुरुवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। परिजनों का कहना है कि किशोरी के पेट में दर्द था और अस्पताल आने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित...
किशोरी की गुरुवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। परिजनों का कहना है कि किशोरी के पेट में दर्द था और अस्पताल आने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल परिवार वालों की ओर से पुलिस को इस मामले की कोई तहरीर नहीं दी गयी है लेकिन जिला अस्पताल से प्रशासन ने मामले की जानकारी अपने स्तर से पुलिस को लिखा पढ़ी में दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। शव का बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।
घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर की है। यहां रहने वाली 17 वर्षीय रचना पुत्री अजय को गुरुवार देर रात परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि रचना के पेट में अचानक तेज दर्द हुआ था और गांव के ही इन झोलाछाप से उसे दर्द की गोली दिलवाई थी। गोली खाने के बाद हालत और बिगड़ी इसलिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित करते हुए पुलिस को मामले की जानकारी देने के साथ ही शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों ने बताया कि वह झोलाछाप के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते इसीलिए पुलिस को कोई भी नहीं दी है। प्रभारी एसएचओ सिविल लाइंस अरविंद सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। किशोरी बीमार चल रही थी।