पेट्रोल लाने से मना करने पर किशोर से मारपीट
पेट्रोल लाने से मना करने पर किशोर के साथ मारपीट करने, घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

बदायूं, संवाददाता। पेट्रोल लाने से मना करने पर किशोर के साथ मारपीट करने, घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बौरा निवासी फूलन देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 जून की दोपहर गांव के नन्हे उर्फ भगवान दास और उसके पुत्र विकास ने उनके 15 वर्षीय पुत्र विशाल को पेट्रोल लाने के लिए कहा था। विशाल के मना करने पर दोनों आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूसों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसके शरीर पर चोटें आईं। आरोप है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
आरोपी गांव में परचून की दुकान चलाते हैं और पेट्रोल व शराब की बिक्री करते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


